देश में कोरोना पर बड़ी रिपोर्ट : देश में 24 घंटे में 2.82 लाख नए केस, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 14,803 लोग संक्रमित पाए गए, दिल्ली में 24 घंटों में 11,684 नए कोविड मामले सामने आए और 38 मौतें दर्ज की गई

देश में ओमिक्रॉन के अब तक 8,961 केस मिले हैं। वहीं, वैक्सीन की करीब 158.88 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में पिछले 9 दिनों में संक्रमित जजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। अब तक सुप्रीम कोर्ट के 10 जज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना पर बड़ी रिपोर्ट : देश में 24 घंटे में 2.82 लाख नए केस, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 14,803 लोग संक्रमित पाए गए, दिल्ली में 24 घंटों में 11,684 नए कोविड मामले सामने आए और 38 मौतें दर्ज की गई
देश में 24 घंटे में 2.82 लाख नए केस

कोरोना अपडेट्स :  देश में कोरोना पर एक नजर

  • कुल संक्रमित : 3,79,01,258
  • कुल रिकवरी: 3,55,73,358
  • कुल मौतें: 48,72,02 

देश में ओमिक्रॉन के अब तक 8,961 केस मिले हैं। वहीं, वैक्सीन की करीब 158.88 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में पिछले 9 दिनों में संक्रमित जजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। अब तक सुप्रीम कोर्ट के 10 जज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज तीन जजों की बेंच नहीं बैठेगी। कोर्ट के कर्मचारियों में पॉजिटिविटी रेट 30% हो गया है।

  • हिल्स क्वीन शिमला में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान यहां1684 लोगों ने जांच कराई। इनमें 644 यानी 38.25% लोग संक्रमित पाए गए। हमीरपुर, कुल्लू, सोलन और मंडी जिलों में भी संक्रमण दर 20% को पार कर गई है।
  • पिछले 24 घंटों में मुंबई में 28 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, शहर में अब तक कुल 10,666 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए और 127 की मौत हुई है। यहां 1,273 पुलिसकर्मी अभी भी संक्रमित हैं।
  • दिल्ली सरकार अपने सीनियर नर्सिंग अधिकारियों को प्राइवेट अस्पतालों में नोडल अधिकारियों के रुप में तैनात करेगी। इससे कोविड-19 मरीजों के मैनेजमेंट और टीकाकरण की निगरानी भी की जा सकेगी।
  • जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 4,651 नए कोविड मामले सामने आए। यह एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामले 21,677 हैं।
  • 15-18 एज ग्रुप के 50% से अधिक युवाओं को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 50 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशनरी डोज दिया।
  • त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों में 1385 नए कोविड-19 मामले, 492 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज की गई। राज्य में एक्टिव केस 6,491 हैं।
  • असम में पिछले 24 घंटों में 8,072 नए कोविड ​​​​मामले और 16 मौतें दर्ज की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 13% रही है।

भारत ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगी पाबंदी को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। डॉयरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पहले की तरह ही चलती रहेंगी। वहीं, DGCA की तरफ से अनुमति वाले कार्गो फ्लाइट भी उड़ान भर सकते हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए 23 मार्च 2020 से ही रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगाई जा चुकी है।

इंदौर में फरवरी महीने में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट स्थगित कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है।

10 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

  1. दिल्ली : दिल्ली में लगातार 5वें दिन डेली केस में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11,684 नए कोविड मामले सामने आए और 38 मौतें दर्ज की गई। पॉजिटिविटी रेट 22.47% रही। राजधानी में एक्टिव केस 78,112 रह गए हैं। दिल्ली में 13 जनवरी के बाद से लगातार मामले घट रहे हैं। राजधानी में 13 जनवरी को 28,867 और 14 जनवरी को 24,343 नए मामले मिले। 15 जनवरी को 20,718, 16 जनवरी को 18,286 मामले और 17 जनवरी को 12,527 मामले दर्ज किए गए थे।
  2. उत्तर प्रदेश : राज्य में बीते 24 घंटे में 14,803 लोग संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा 2,173 नए रोगी लखनऊ में मिले हैं। राज्य में 20,191 लोग ठीक हुए और 12 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,984 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1,01,114 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.11% है।
  3. पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 10,430 नए केस मिले हैं। इस दौरान 13,308 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.38% है। राज्य में अब तक कुल 19.17 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.41 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,155 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1,55,711 हैं।
  4. राजस्थान : यहां मंगलवार को 9,711 संक्रमित पाए गए, जबकि 7,056 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,019 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 69,388 हैं। पॉजिटिविटी रेट 12.05% है।
  5. हरियाणा : राज्य में बीते 24 घंटों को 8,388 लोग संक्रमित पाए गए और 5,917 लोग ठीक हुए। यहां 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,124 लोगों की मौत हो गई। कुल 57,277 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 21.30% है।
  6. मध्य प्रदेश : यहां 24 घंटे में 7,154 नए केस सामने आए और 2,675 लोग ठीक हुए। इस दौरान 2 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,547 लोगों की मौत हो गई। 39,450 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 9.72% है।
    मध्यप्रदेश में कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें हुई है। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। 7597 नए केस आए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 43,973 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट 9.81% पहुंच गई है। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 
    मेडिकल स्टोर से कोरोना सेल्फ टेस्ट किट लेकर घर पर जांच करने वालों पर अब न सिर्फ प्रशासन, बल्कि स्वास्थ्य विभाग भी कड़ी नजर रख रहा है। प्रशासन ने शहर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया है कि वे किट खरीदने वाले सभी ग्राहकों की पूरी जानकारी, जिसमें नाम, पता, उम्र और मोबाइल का रिकॉर्ड आवश्यक रूप से लेकर रखें। 
  7. पंजाब : पंजाब में बीते दिन 6,641 संक्रमित मिले हैं और 26 ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा सात संक्रमितों की पटियाला में मौत हुई है। अब तक राज्य में 6.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,817 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 43,977 है। पॉजिटिविटी रेट 21.51% है।
    राज्य में 47 मरीज वेंटिलेटर पर जा चुके हैं। राज्य के मोहाली जिले में हालात बेकाबू हो चुके हैं, जहां एक दिन में 1,196 मरीज मिले। वहीं 5 रोगियों ने दम तोड़ दिया। पटियाला में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
  8. छत्तीसगढ़ : यहां मंगलवार को 5,614 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5,796 मरीज ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,673 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,769 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.17% है।
    16 जिले ऐसे हैं जहां 50 से अधिक मरीजों को छुट्‌टी दी गई है। अभी कुल बीमारों में 3% से कम लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। वहीं, 9 मरीजों की मौत ने डराया भी है।
  9. बिहार : यहां मंगलवार को 4,551 लोग संक्रमित पाए गए। 3,786 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,145 लोगों की मौत हो गई। कुल 33,883 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 2.96% है।
  10. झारखंड : यहां 24 घंटे में 2,514 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4,266 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,213 लोगों की मौत हो गई। कुल 28,586 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल 

तमिलनाडु: संक्रमण की रफ्तार स्थिर : 24 घंटे के दौरान यहां 23,888 मामले सामने आए हैं। 15,036 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में कुल 29.87 लाख लोग संकमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,038 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,61,171 है और पॉजिटिविटी रेट 16.87%। इससे एक दिन पहले सोमवार को 23,443 लोग संक्रमित पाए गए थे और 20 की मौत हुई थी।

कर्नाटक: नए मामलों में 52.66% का उछाल : यहां मंगलवार को 41,457 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 8,353 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। कुल 32.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,465 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,50,381 है। पॉजिटिविटी रेट 12.46% से बढ़कर 22.30% हो गया है। इससे पहले सोमवार को 27,156 लोग संक्रमित पाए गए थे, यानी केस एक दिन में 52.66% बढ़ गए हैं।

केरल: पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 35.27% हुआ : राज्य में मंगलवार को 28,481 केस सामने आए हैं, जबकि 7,303 मरीज ठीक हुए और 39 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 54.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,026 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1,42,512 है। पॉजिटिविटी रेट 35.27% हो गया है। इससे एक दिन पहले सोमवार को 22,946 लोग संक्रमित पाए गए थे और 18 की मौत हुई थी। केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में एक दिन में आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 15% का इजाफा हुआ। वहीं, ऐसे मरीज 20% बढ़े हैं, जिन्हें ऑक्सीजन बेड्स की जरूरत है। केरल में मंगलवार को 28,481 केस सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 54.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 39 हजार नए केस मिले : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 39,207 नए केस सामने आए हैं, जो सोमवार के मुकाबले 8,096 ज्यादा हैं। सोमवार को राज्य में 31,111 मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में 26% केस बढ़े हैं। वहीं मंगलवार को 38,824 मरीज ठीक हुए और 53 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,67,659 हो गए हैं। मुंबई की बात करें तो कोविड के 6,149 नए मामले सामने आए हैं और 7 मरीजों की मौत हुई है।

गुजरात: एक्टिव केस 79 हजार के पार : राज्य में मंगलवार को 17,119 नए मामले सामने आए, जबकि 7,883 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,174 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 79,600 हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.11% है। राज्य में सोमवार को 12,753 नए मामले सामने आए थे और 5 लोगों की मौत हुई थी।