आगरा में यमुना किनारे पुल के नीचे मिला शव : 26 फरवरी को घर से लापता हो गई थी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना एत्मादुद्दौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टामर्टम के लिए भिजवा दिया। युवती की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।….
आगरा में यमुना किनारे जवाहर पुल के नीचे लापता युवती का शव मिला है। वह शुक्रवार रात को घर से गायब हो गई थी। उसे परिजन तलाश कर रहे थे। आज सुबह में उसका शव मिला है।
थाना एत्मादुद्दौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टामर्टम के लिए भिजवा दिया। युवती की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शालू कपड़े की दुकान में काम करती थी : भगवान सिंह की बेटी शालू (20) कमला नगर की रहने वाली थी। वह पहले किसी कपड़े की दुकान पर काम करती थी। शुक्रवार रात आठ घर से लापता हो गई। परिजन रातभर उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे। कई जगह पूछताछ भी की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। आज सुबह घरवालों को जानकारी मिली कि किसी युवती का शव यमुना में पड़ा है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा : बेटी की पहचान होने पर घरवाले रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, यह जानने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ कर रही है। युवती के कान में मोबाइल की लीड भी लगी हुई थी।


