आगरा में डिप्टी सीएम ने कहा- आज अपराधी और भ्रष्टाचारी भयभीत हैं, यूपी की 24 करोड़ जनता निर्भीक

डिप्टी सीएम ने जनता से कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा। हम 24 करोड़ लोगों को सुरक्षा का माहौल दे सके। गुंडे माफिया, अपराधी और दंगाइयों को नियंत्रण में रख सके।

आगरा में डिप्टी सीएम ने कहा- आज अपराधी और भ्रष्टाचारी भयभीत हैं, यूपी की 24 करोड़ जनता निर्भीक
अखिलेश यादव एंड कम्पनी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है: केशव मौर्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों से पुलिस के जवान डरते थे, क्योंकि उनको सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। अखिलेश यादव अपने चाचा आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से डर जाते थे। इसका परिणाम था कि प्रदेश के अंदर दंगे होते थे। उनके कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की पांच साल की सरकार में यूपी में एक भी दंगा हुआ है। शुक्रवार को आगरा के तीन विधानसभा सीटों पर मतदाताओं से बातचीत के दौरान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने 2017 के चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दिया था और आगरा की सभी नौ सीटों पर कमल का फूल खिलाया था। उसको एक बार से फिर जनता दोहराने का काम करेगी।

मुख्य बातें

  1. अखिलेश यादव एंड कम्पनी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है: केशव मौर्य
  2. सपा के पास माफिया, दंगाई, भ्रष्टाचारियों का गैंग और उनके सरदार अखिलेश हैं: डिप्टी सीएम
  3. आगरा में डिप्टी सीएम ने कहा- आज अपराधी और भ्रष्टाचारी भयभीत हैं, यूपी की 24 करोड़ जनता निर्भीक
  4. सपा की सरकार में गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों से पुलिस के जवान डरते थे: केशव प्रसाद मौर्य
  5. डिप्टी सीएम ने कहा- उनके पास बम, तमंचे और  अपराधी हैं, हमारे पास 24 करोड़ जनता के लिए सुरक्षा का कवच है
  6. सपा की सरकार में प्रदेश में 700 दंगे हुए और भाजपा की सरकार में पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआः केशव मौर्य

डिप्टी सीएम ने जनता से कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा। हम 24 करोड़ लोगों को सुरक्षा का माहौल दे सके। गुंडे माफिया, अपराधी और दंगाइयों को नियंत्रण में रख सके। आज अगर भयभीत कोई है तो वो अपराधी है, भ्रष्टाचारी है  और निर्भीक अगर कोई है तो वह आगरा सहित उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव एंड कम्पनी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही हैं। उनको लगता है कि हम सत्ता में वापस आ जाएंगे। सपा का जब आगरा में खाता नहीं खुल सकता तो उत्तर प्रदेश में सरकार बना सकती है क्या। इनके प्रत्याशियों की सूची गुंडे, अपराधी, माफिया दंगाई और भ्रष्टाचारियों का एक गैंग है और इनके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना से मेरे यूपी के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है।

भाजपा सुशासन और विकास करने वाली पार्टी है। दंगा मुक्त प्रदेश की गारंटी देने वाली पार्टी है। उनके पास बम,  तमंचे, गोलियां और अपराधी हैं, हमारे पास उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए सुरक्षा का कवच है।


पल्लव शर्मा
सीनियर पत्रकार