परिषद का उद्देश्य संस्कार, सेवा, संगठन” को मजबूत करना: डॉ संजीव अवस्थी

भारत विकास परिषद ने दो दर्जन प्राचार्य व स्कूल प्रबंधकों को किया सम्मानित परिषद की कृष्णानगर शाखा ने आयोजित किया गुरुजन सम्मान दायित्व ग्रहण समारोह

परिषद का उद्देश्य संस्कार, सेवा, संगठन” को मजबूत करना: डॉ संजीव अवस्थी
भारत विकास परिषद

लखनऊ। भारत विकास परिषद की मूल उद्देश्य “समर्पण, संस्कार, सेवा एवं संगठन” सजीव रूप में परिलक्षित करना है। समारोह समाज को प्रेरणा देने वाला आयोजन। यह बात भारत विकास परिषद कृष्णानगर शाखा के अध्यक्ष डॉ संजीव अवस्थी ने भारत विकास परिषद कृष्णानगर के तत्वाधान में कृष्णानगर स्थित बैंक्विट हाल में गुरुजन सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह में कही। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब दो दर्जन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, देवेंद्र स्वरूप शुक्ला अध्यक्ष अवध प्रांत भारत विकास परिषद, शिक्षाविद शशिकांत सक्सेना पार्टी महामंत्री अवध प्रांत भारत विकास परिषद एसपी तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं शाखा के पूर्व और नवनिर्वाचित पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने शाखा की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि जल्दी ही शाखा में सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण करना है। इस मौके पर शाखा के पूर्व पदाधिकारी एवं वर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद कृष्णानगर शाखा अध्यक्ष डॉक्टर संजीव अवस्थी ने बताया कि सचिव शशि प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार भदोरिया, महिला संयोजिका स्मिता अग्रवाल, संगठन सचिव आरके भदौरिया गतिविधि संयोजक संस्कार कीर्ति तिवारी, गतिविधि संयोजक सेवा राजीव सचान, गतिविधि संयोजक पर्यावरण सुयश त्रिपाठी गतिविधि संयोजक संपर्क प्रदीप ओबेरॉय सह सचिव मनीष त्यागी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन पीके सिंह सांस्कृतिक सप्ताह माधवी वर्मा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कंचन शुक्ला एनीमिया मुक्त भारत डॉक्टर शिखा गुप्ता महापुरुष जयंती धर्मेंद्र अवस्थी भारत को जानो अनुराग मिश्रा समूह गान प्रतियोगिता रेवती श्रीवास्तव स्वास्थ्य नीरज तिवारी योग एचडी वर्मा दिव्यांग सहायता, शैलेंद्र द्विवेदी एक गांव एक बस्ती मुकेश अग्रहरि ने अपने दायित्व ग्रहण किए।

भारत विकास परिषद की मूल भावना – “समर्पण, संस्कार, सेवा एवं संगठन” सजीव रूप में मंच पर परिलक्षित हुई। समारोह समाज को प्रेरणा देने वाला एक सफल आयोजन सिद्ध हुआ।