विधायक राजेश्वर सिंह ने गिनाईं मोदी युग की उपलब्धियां

विधायक आवास पर हुआ भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन, मेयर सुषमा खर्कवाल और एमएलसी संतोष सिंह रहे मौजूद

विधायक राजेश्वर सिंह ने गिनाईं मोदी युग की उपलब्धियां
भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में वह परिवर्तन देखा है, जिसे इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखेगा। कभी आतंकी हमलों और अशांति से जूझता कश्मीर आज टूरिज्म का केंद्र बन चुका है। जिस भारत को वैश्विक मंचों पर उपेक्षा का सामना करना पड़ता था, वही भारत अब G-20 की अध्यक्षता कर रहा है, वैश्विक फैसलों में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। ये विचार विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये हैं।

मंगलवार को आशियाना स्थित विधायक आवास पर भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तनों पर गोष्ठी, 'सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन' आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह भी मौजूद रहे। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव अर्थव्यवस्था की श्रेणी में पहुँचाया है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संचालन कार्यक्रम अभियान प्रभारी अरविन्द यादव, कार्यक्रम अभियान प्रभारी महानगर संचालन रमाशंकर त्रिपाठी, संयोजक कार्यकम भुवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, कार्यक्रम संयोजक पार्षद कृष्ण नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष खुशहालगंज शिव बक्श सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्जुनगंज मोहित तिवारी, मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर दक्षिण मंडल - प्रथम के.के. श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर दक्षिण मंडल - द्वितीय शिव शंकर विश्वकर्मा एवं दक्षिण मंडल - तृतीय अध्यक्ष विनोद मौर्या मौजूद रहे।