नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पांच गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार : काफी समय से नशे के कारोबार में लिप्त थे

पुलिस ने बताया कि इनके पास दो बड़े सूटकेस थे, जिसमें कपड़ों के बीच में छुपा कर 32 किलो 300 ग्राम गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।….

नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पांच गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार : काफी समय से नशे के कारोबार में लिप्त थे
पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा पीढ़ी को नशे का आदि बनाने वाले नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सेक्टर 113 नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सभी काफी समय से नशे के कारोबार में लिप्त थे। पुलिस ने गांजा तस्कर गौतम कुमार,राजेश, गुरमीत ,रजनीश और सरिता को गिरफ्तार किया है।

महिला समेत चार गांजा तस्कर बिहार से बस के माध्यम से नोएडा गांजा तस्करी करके ला रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बस में बैठे पांचों गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके पास दो बड़े सूटकेस थे, जिसमें कपड़ों के बीच में छुपा कर 32 किलो 300 ग्राम गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 32 किलो 300 ग्राम गांजा सील कर न्यायालय में भेजने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने पकड़े गए इस गांजे की कीमत 25 लाख से अधिक की बताई है। पुलिस अब इन पांचों लोगों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है और उन्हें भी जेल भेजने का दावा कर रही है।