राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने मजदूरों के सम्मान में दिल्ली में किया भव्य आयोजन
मजदूर दिवस पर JMS का कार्यक्रम, पशुपति पारस ने श्रमिकों को बताया देश की रीढ़
नई दिल्ली। 1 मई 2025: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की श्रमिक इकाई जनशक्ति मजदूर सभा (JMS) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों की भूमिका, अधिकारों और उनके कल्याण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर देश की रीढ़ होते हैं और उनके सम्मान, अधिकार एवं सुरक्षा की गारंटी देना हर सरकार और समाज की ज़िम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष बिहारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (JMS) ने की। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि JMS हर स्तर पर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं लेलीन मैथ्यू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (JMS) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा देशभर में श्रमिकों के बीच संवाद बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर श्रम की गरिमा को नमन करते हुए मजदूर एकता का संदेश दिया।
इस दौरान सुनिता शर्मा, अग्रसेन गिरीश, अनुपमा जी, सोनिया बुआ जी, मनीष यादव जी, किरण जी और जितेंद्र श्रीवास्तव जी, बहन रानी सहित विभिन्न प्रदेश के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


