चौदहवीं बार लगातार सुरेश यादव बने अध्यक्ष

लखनऊ। राजकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोशिएशन के द्विवर्षीय अधिवेशन में सुरेश कुमार यादव लगातार 14वीं बार अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने 14 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर राम सजीवन और क्यू ए रिज़वी, महामंत्री अमित वर्मा, व संयुक्त मंत्री राम समुझ व जय सिंह निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन निदेशक को सौंपा।

चौदहवीं बार लगातार सुरेश यादव बने अध्यक्ष
अध्यक्ष समेत सदस्यीय कार्यकारिणी
  • राजकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोशिएशन चुनाव 

  • अध्यक्ष समेत 14 सदस्यीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा

लखनऊ। राजकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोशिएशन का द्विवर्षीय अधिवेशन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंजी विजय कनौजिया मौज़ूद रहे। खचाखच भरे पंडाल में आज निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। 

चुनाव अधिकारी तेज प्रताप सिंह नें सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष राम सजीवन व क्यू ए रिज़वी, महामंत्री अमित वर्मा तो वही संयुक्त मंत्री पद पर राम समुझ और जय सिंह निर्वाचित हुए। 

संगठन मंत्री के लिए रमेश चन्द्र यादव, तो प्रचार मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह नें बाजी मारी जबकि कोषाध्यक्ष मों हनीफ़ निर्वाचित हुए और कार्यालय मंत्री के लिए मनोज कुमार सहाय विजई रहे। इसी के साथ चार कार्यकारिणी सदस्य की भी घोषणा की गई जिसमें शहजादउद्दीन, सुजीत शर्मा,राम दयाल और दिनेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव नें कर्मचारियों की समस्या से जुड़ी आठ सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन भी निदेशक को सौंपा।