यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आज : 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम, 9:30 बजे से शुरु हुई पहली शिफ्ट, दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से

परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच, कैमरा अथवा ब्लूटूथ आदि नहीं होने चाहिए।

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आज : 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम, 9:30 बजे से शुरु हुई पहली शिफ्ट, दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आज

सिव‍िल सेवा प्रारंभ‍िक परीक्षा 2022  : UPSC आज यानी 5 जून 2022 को सिव‍िल सेवा प्रारंभ‍िक परीक्षा 2022 का आयोजन कर रहा है। उत्तर प्रदेश के लाखों उम्‍मीदवार इस एग्‍जाम में हिस्‍सा ले रहे हैं। परीक्षा, दो श‍िफ्ट में है। पहली श‍िफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। दूसरी शिफ्ट की शुरुआत दोपहर बाद 2:30 से होगी। उम्‍मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहले पहुंचना होगा। पहला और दूसरा दोनों पेपर ऑब्‍जेक्‍ट‍िव होगा। जो उम्‍मीदवार UPSC CSE Prelims 2022 यानी प्रारंभ‍िक परीक्षा में सफल होंगे, वे ही मुख्‍य परीक्षा के लिए योग्‍य माने जाएंगे। 

परीक्षा का शेड्यूल

  • पेपर 1: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • पेपर 2 : CSAT दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक 
  • एग्जामिनेशन हॉल में यह रहेगा प्रतिबंधित

परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच, कैमरा अथवा ब्लूटूथ आदि नहीं होने चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 भी होगी। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रिलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रिलिम्स एग्जाम कॉमन होगा।

एक नजर - जरूरी गाइडलाइन्‍स पर

  1. बिना एडमिट कार्ड (UPSC Admit Card) परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी
  2. एडमिट में लिखे नियमों को जरूर पढ़ें और उनका पालन भी करें
  3. फोटो ID प्रूफ जैसे कि वोटर आईडी, आधार, डीएल आदि अपने पास रखें
  4. परीक्षा केंद्र पर एग्‍जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले पहले पहुंचें
  5. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें
  6. अपने साथ स्‍मार्टवॉच, मोबाइल आदि जैसे इलेक्‍ट्रॉन‍िक डिवाइस न रखें