होली-ईद मिलन देता एकता का पैगाम: अनिल वरमानी
कैंट युवा व्यापार मंडल ने किया होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन
लखनऊ। कैंट परिक्षेत्र लखनऊ युवा व्यापार मंडल ने गुरुवार को बेरी वाटिका आलमबाग में व्यापारी सम्मान एवम् होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने की। समारोह में सचेतक अनिल वरमानी, पूर्व प्रत्याशी मलीहाबाद सोनू कनौजिया, कपिल अरोड़ा, युवा वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कैंट विधानसभा परिक्षेत्र व्यापार मंडल के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं को चैयरमैंन राजेंद्र अग्रवाल को व्यापारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल कैंट युवा के अध्यक्ष डा गिरीश कुमार वरिष्ठ महामंत्री सचिन ने राजेन्द्र चौधरी को तलवार और सिरोपा भेट किया। महामंत्री रूबल सिंह, कुश अरोड़ा, रोहित पंजवानी ने चैयरमैंन राजेंद्र अग्रवाल को स्मृतिचिन्ह भेट किया। सचेतक अनिल वरमानी, सोनू कनौजिया, गुरजीत छाबड़ा एवं सुमित गुप्ता कपिल अरोड़ा को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। सचेतक अनिल वरमानी ने कहा गंगा जमुनी तहज़ीब का शहर है अपना लखनऊ हमारा व्यापारी समाज होली मिलन और ईद मिलन कार्यक्रम हर वर्ष करके एकता का पैग़ाम देता है
कार्यक्रम चेयरमैन अनुराग पठेला वाइस चेयरमैन मनमोहन सिंह अध्यक्ष डा. गिरीश कुमार वरिष्ठ महामंत्री सचिन संरक्षक जितेंद्र कनौजिया सलाहकार अभिषेक सडाना, कुश, रोहित पंजवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन मल्होत्रा पीयूष नागपाल उपाध्यक्ष हिमांशु सोनी दीपक वेद समीर कमलिया गौतम नागपाल संगठन मंत्री राजा अरोरा शरद, संयुक्त मंत्री आदित्य दुआ शिवम, मोहित आदि उपस्थित रहे।


