आशियाना कॉलोनी में खूब उड़ा गुलाल और चली ठंडाई
लखनऊ के आशियाना कॉलोनी में होली की धूम मची रही। द्विवेदी पार्क में आशियाना परिवार द्वारा फूलों की होली खेली गई, जहां लोक गायिका शीलू के गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। वहीं, जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुलाल उड़ाया गया और ठंडाई का लुत्फ उठाया गया। दोनों कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली की खुशियां मनाईं।
-
जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर और द्विवेदी पार्क में हुआ आयोजन
-
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हुए महिलाएं और बच्चे
लखनऊ। आशियाना कॉलोनी में जगह जगह होली की धूम मची रही। आशियाना परिवार के आयोजन में फूलों की होली खेली गई तो वहीं आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में अबीर गुलाल के रंगों के बीच ठंडाई का लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रमों के दौरान होली गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी।
आशियाना परिवार की द्विवेदी पार्क में हुई रंगारंग होली

आशियाना परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-के स्थित द्विवेदी पार्क में हुआ। कार्यक्रम स्थल को होली खेलने के लिए बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी ने बताया कि लोक गायिका शीलू ने होली के फाग और गीत पेश करके पूरे माहौल को रंगारंग बना दिया।
फिल्मी गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चले रंगारंग कार्यक्रम के बाद सभी आगंतुकों भोजन का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में अशोक बाजपेई, अशोक रघुवंशी, अंजू, कुसुम पांडेय, किरण पांडेय, रेखा सिंह, आरटी पांडेय का सहयोग सराहनीय रहा।

आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन के लोगो ने जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में मनाई होली

आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य होली का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। एसोसिएशन के महामंत्री एसी अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम में खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। इन्होंने होली गीतों पर नृत्य पेश किए। आगंतुकों लोगो ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। आयोजकों ने ठंडाई की व्यवस्था की थी। ठंडाई का लोगो ने जमकर लुत्फ लिया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व महामंत्री आरके भाटिया, पूर्व पार्षद राजेंद्र पांडेय समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


