कर्मचारियों ने लिया संकल्प 'घर-घर तिरंगा-हर घर जल'

अधिशासी निदेशक ने कर्मचारियों के साथ घर-घर तिरंगा-हर घर जल का संकल्प भी लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से दोनों ही अभियानों को सफल बनाने की अपील की।

कर्मचारियों ने लिया संकल्प 'घर-घर तिरंगा-हर घर जल'
कर्मचारियों ने लिया संकल्प 'घर-घर तिरंगा-हर घर जल'

मुख्य बातें

  • नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन
  • अधिशासी निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित किये तिरंगे झण्डे

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार ने विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रध्वज का विरतण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के समस्त कर्मचारियों से 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। अधिशासी निदेशक ने कर्मचारियों के साथ घर-घर तिरंगा-हर घर जल का संकल्प भी लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से दोनों ही अभियानों को सफल बनाने की अपील की।
पल्लव शर्मा  
सीनियर पत्रकार