कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में मदद का आश्वासन देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, लव जिहाद में जा चुका है जेल आरोपी

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में मदद का आश्वासन देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी घर से नाराज होकर निकली थी। देर रात एक युवक ने घर छोड़ने का झांसा देकर दरिंदगी का शिकार बनाया।

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में मदद का आश्वासन देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, लव जिहाद में जा चुका है जेल आरोपी
दुष्कर्म आरोपी परवेज आलम करीब 20 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है।

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकली किशोरी को रविवार रात मदद के बहाने एक युवक घर छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस में खोदाई कर रहे मजदूर पहुंचे।

उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सजेती के एक गांव निवासी किशोरी रविवार शाम किसी बात पर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई।

गुस्से में झकरकटी बस स्टैंड पर वह लखनऊ जा रही रोडवेज बस पर बैठ गई, लेकिन बाद में कुछ सोचकर रात करीब आठ बजे बस से नीचे उतर गई। किशोरी के अनुसार रात की वजह से वह रास्ता भटक गई और घूमते हुए देर रात करीब 12 बजे वह नौबस्ता चौराहे के पास पहुंची।

बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी : वहां उसने पास में खड़े एक युवक से सजेती जाने का रास्ता पूछा। युवक ने खुद को सजेती जाने की बात कहते हुए घर छोड़ने की बात कही। तभी एक अन्य युवक ने भी बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी। उसने कठेरुआ गांव में कठारा मोड़ के पास दोनों को उतार दिया।

सुनसान इलाके में खींचकर किया दुष्कर्म : आरोप है कि युवक ने पास के कठारा गांव स्थित रिश्तेदार के घर से बाइक लेने की बात कहकर साथ पैदल चलने को कहा। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने किशोरी को सुनसान स्थान देखकर झाड़ियों में खींच लिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर लोडर से मिट्टी की खोदाई कर रहे मजदूरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि आरोपी कठारा निवासी यूनुस का बेटा परवेज आलम है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लव जिहाद में जा चुका है जेल आरोपी : दुष्कर्म आरोपी परवेज आलम करीब 20 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। आरोपी ने फेसबुक में फर्जी नाम से आईडी बनाकर गैर जनपद की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर कानपुर के एक होटल में बुलाया था। आलम की सच्चाई जानने के बाद युवती ने पुलिस को तहरीर देकर उसे जेल भिजवाया था।