बदमाश की गोली से सब इंस्पेक्टर घायल : गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटे थे 25 लाख रुपए, 10 लाख कैश बरामद

पूछताछ में अभियुक्त मुकेश ने बताया कि उसने दो साथियों संग अरहिंत पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 28 मार्च को 25 लाख रुपए लूटे थे। मुकेश पर डकैती, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के करीब 36 मुकदमे दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य जिलों में दर्ज हैं। मुकेश लोनी थाना क्षेत्र में संगम विहार का रहने वाला है।…

बदमाश की गोली से सब इंस्पेक्टर घायल : गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटे थे 25 लाख रुपए, 10 लाख कैश बरामद
लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में पेट्रोल पंप के 25 लाख रुपए लूटने वाले एक बदमाश से शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को दोनों पैर में गोलियां लगी हैं, जबकि बदमाश की गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। पुलिस ने बदमाश से 10 लाख रुपए कैश बरामद किया है।

शोएब के पास से 40 हजार रुपए बरामद : पुलिस ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के ब्रजपुरी निवासी शोएब को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 40 हजार रुपए बरामद किए गए। पूछताछ में शोएब ने बताया कि उसके साथ जेल में रहे दीपक, आसिफ, मुकेश और दो अन्य बदमाश इस लूटकांड में शामिल रहे। दीपक 21 मार्च को लोनी बॉर्डर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जेल गया था। आसिफ उसी पेट्रोल पंप का कर्मचारी है, जो दो दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि शोएब की निशानदेही पर पुलिस ने बदमाश मुकेश को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार रात्रि करीब साढ़े 12 बजे मसूरी क्षेत्र में जेल रोड पर पुलिस मुठभेड़ हुई। इसमें मुकेश को दोनों पैर में गोलियां लगी। जबकि सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। मुकेश का साथी अंधेरे में भाग निकला। पुलिस ने मुकेश से 10 लाख रुपए, एक पिस्टल, बाइक बरामद की है।

मुकेश पर 36 मुकदमें : पूछताछ में अभियुक्त मुकेश ने बताया कि उसने दो साथियों संग अरहिंत पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 28 मार्च को 25 लाख रुपए लूटे थे। मुकेश पर डकैती, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के करीब 36 मुकदमे दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य जिलों में दर्ज हैं। मुकेश लोनी थाना क्षेत्र में संगम विहार का रहने वाला है।