कैंट विधानसभा से शरद मिश्रा ने ठोकी दावेदारी : ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र से दावेदारी ने बदले समीकरण, छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े होने का मिल सकता लाभ

राजधानी की आठ विधानसभा क्षेत्रों प्रत्येक के लिए दर्जनों की संख्या में आवेदन पत्र आ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा ने दावा पेश कर चुनावी समीकरण बदलने के साथ पुराने क्षेत्रीय कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी है

कैंट विधानसभा से शरद मिश्रा ने ठोकी दावेदारी : ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र से दावेदारी ने  बदले समीकरण, छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े होने का मिल सकता लाभ
कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा ने राजधानी की कैंट विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी ठोंक कर अन्य दावेंडरों की नींद उड़ा दी है। ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र से इस दावेदारी से राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना व्यक्त की का रही है। वर्तमान समय मे इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

शरद मिश्रा, प्रदेश महासचिव

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों विभिन्न विधानसभाओ से प्रत्याशियों के आवेदन आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राजधानी की आठ विधानसभा क्षेत्रों प्रत्येक के लिए दर्जनों की संख्या में आवेदन पत्र आ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा ने दावा पेश कर चुनावी समीकरण बदलने के साथ पुराने क्षेत्रीय कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े शरद मिश्रा कांग्रेस के छात्र इकाई एनएसयूआई  और युथ कॉंग्रेस में रहकर पार्टी को खासा योगदान देने के साथ सक्रिय कांग्रेसी नेता रहे है। वर्तमान में यह पार्टी के प्रांतीय महासचिव के पद पर है।

ब्राह्मण बाहुल्य कैंट विधानसभा सीट पर शरद मिश्रा के अलावा उप चुनाव जीतकर एक बार विधायक बने श्याम किशोर शुक्ला, पिछले चुनाव में प्रत्यासी रहे दिलप्रीत सिंह (डीपी सिंह) के अलावा करीब आधा दर्जन दावेदार बताए जा रहे है। श्याम किशोर शुक्ल के उम्रदराज होने एवं  डीपी सिंह का पिछले चुनाव में संतोषजनक प्रदर्शन न होने की वजह से प्रदेश महासचिव शरद मिश्रा की दावेदारी  को मजबूत माना जा रहा है।

नए की दावेदारी से पुरानों में मची हलचल

लखनऊ। शहरी सीमा से सटी सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर भी   नए चेहरे की जोरदार दावेदारी से पुराने कांग्रेसियों में हलचल मची हुई है। इस सीट पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया है। इसमें हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले रुद्र दमन सिंह बबलू, संजीव सिंह, सुनील दुबे समेत करीब डेढ़ दर्जन दावेदार है। बीते दिनों भारी लाव लश्कर के साथ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले रुद्र दमन सिंह की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। इसके अलावा कई ऐसे भी दावेदार है जिनका पार्टी के वरिष्ठ एवम प्रभावी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। हाल में कांग्रेस की सदस्यता लेकर टिकट की प्रबल दावेदारी से पुराने कांग्रेसियों में हलचल मची हुई है।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003